Varanasi News: गैस सिलेंडर लदे ऑटो से निकला धुआं, हड़कंप

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News: वाराणसी के सरैयां ओवरब्रिज पर एक मालवाहक ऑटो से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। चौकी प्रभारी ने वाहन चालक की मदद से इंजन में फंसा वायर निकाला, जिससे धुआं रुक गया। ऑटो पर 20 गैस सिलेंडर लदे थे।

Varanasi News: गैस सिलेंडर लदे ऑटो से निकला धुआं, हड़कंप

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सरैयां (जैतपुरा) ओवरब्रिज पर रविवार शाम गैस सिलेंडर लदे एक मालवाहक ऑटो से अचानक धुआं निकलने लगा। यह देख पुल से गुजर रहे वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। राहगीरों की सूचना पर सरैयां चौकी प्रभारी विकास पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुल पर रुके लोगों और वाहन सवारों को पीछे हटाया और ऑटो के पास पहुंचकर जांच की। पता चला कि एस्केलेटर का तार टूटकर इंजन में फंस गया है। इससे इंजन का रेस बढ़ गया है और धुआं उठ रहा है।

चौकी प्रभारी ने ऑटो चालक की मदद से इंजन में फंसे वायर को निकाला। इसके बाद इंजन बंद हो गया। आटो ड्राइवर मुकेश पासवान ने बताया कि वह सिगरा स्थित इंडियन गैस एजेंसी का सिलेंडर लेकर लेढ़ूपुर स्थित गोदाम जा रहा था। ऑटो पर 20 सिलेंडर लदे थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: गैस सिलेंडर लदे ऑटो से निकला धुआं, हड़कंप