ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीपं. विकास महाराज ने कलाकारों को दिया राशन

पं. विकास महाराज ने कलाकारों को दिया राशन

ढ़ वर्ष से अधिक समय से मंचों से दूर कलाकारों की मदद के लिए काशी के कलाकार ने पहल की है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के सरोदवादक पं. विकास महाराज ने 70...

पं. विकास महाराज ने कलाकारों को दिया राशन
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 17 Jun 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। डेढ़ वर्ष से अधिक समय से मंचों से दूर कलाकारों की मदद के लिए काशी के कलाकार ने पहल की है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के सरोदवादक पं. विकास महाराज ने 70 कलाकारों के परिवारों के लिए एक महीने के राशन की व्यवस्था अपनी तरफ से की। राशन का वितरण गुरुवार को उन्होंने अपने आवास से किया। राशन के साथ ही गैस सिलेंडर भरवाने के लिए आर्थिक मदद भी की। इस कार्य में उनके पुत्रों प्रभाष महाराज, विशाल महाराज एवं अभिषेक महाराज ने भी सहयोग किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें