मणिकर्णिका: प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

Jan 20, 2026 03:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़े जाने के आरोप में पाल समाज ने उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घायल हुए और 18 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

मणिकर्णिका: प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़े जाने के आरोप में सोमवार को पाल समाज ने उग्र प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा दिया। इससे मणिकर्णिका घाट पर अफरा-तफरी मच गई। पाल समाज ने आरोप लगाया कि इस दौरान कई लोग चोटिल हुए हैं। वहीं, पुलिस ने 18 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। बाद में इन्हें निजी मुचलने पर छोड़ दिया गया। मणिकर्णिका घाट पर दोपहर बाद पाल समाज के लोग एकत्र होने लगे। थोड़ी देर बाद इनकी संख्या काफी बढ़ गई। थोड़ी देर बार वे महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे।

इस दौरान जमकर नारेबाजी हो रही थी। सरकार के खिलाफ उनका आक्रोश नजर आ रहा था। जानकारी पर बड़ी संख्या में फोर्स मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन करने के लिए मना किया लेकिन प्रदर्शकारी मानने को तैयार नहीं थे। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस बलपूर्वक उन्हें खदेड़ने लगी। इससे घाट और आसपास की गलियों में अफरा-तफरी मच गई। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने लगभग 35 प्रदर्शकारियों को हिरासत में लेकर चौक थाने को सौंप दिया। 18 प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा मणिकर्णिका घाट पर हंगामे पर ब्रह्मनाल पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने 18 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ मणिकर्णिका घाट पर थे। इस बीच कुछ लोग हंगामा करने लगे। रोकने पर हाथापाई की गई। इमसें चौकी इंचार्ज और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें पुलिस ने भदोही के धर्मेंद्र पाल, दीनानाथ, प्रयागराज के मिथुन पाल, रवि कुमार पाल, उमेश पाल, रामजतन पाल, धामू, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, जौनपुर के आकाश पाल, मंगल प्रसाद, जंसा के सनी पाल, आलोक पाल, रोहतास (बिहार) के संतोष पाल, मिर्जापुर के चंद्रभान कुमार, राजेश चंद्र, चंदौली के मिथिलेश और चोलापुर के अंकित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;