
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग
Varanasi News - शिवपुर में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं पर दिए गए बयान के खिलाफ शंकर सेना की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अनिरुद्धाचार्य का पुतला फूंका और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जुलूस निकालने से...
शिवपुर, संवाद। पिछले दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के युवतियों पर दिए बयान के विरोध में मंगलवार को शंकर सेना की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। बड़ालालपुर में दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में महिलाओं ने अनिरुद्धाचार्य का पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की। तत्काल कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग की। महिलाओं ने जिला मुख्यालय तक जुलूस निकालने की मांग की लेकिन पुलिस ने संकुल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। सूचना पर मौके पर पहुंचीं नायब तहसीलदार प्रीती पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। प्रीति पाण्डेय ने महिलाओं को यह ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इससे पहले महिलाओं ने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संकुल में जुलूस निकाला।

महिलाओं ने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ टिप्पणी वाले स्लोगन हाथ में लिए हुए थे। शंकर सेना की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका द्विवेदी ने कहा कि कथावाचकों को महिलाओं के प्रति अभद्र शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की गिरफ्तारी नहीं की गई तो देशव्यापी आंदोलन होगा और महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी। योग साधना और तंत्र दीक्षा तीन दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव के समापन अवसर पर दीनदयाल हस्तकला संकुल में पूर्णगुरु करौली शंकर महादेव ने कई शिष्यों को तंत्र दीक्षा दी। योग साधाना शिविर में पूर्णगुरु ने कहा कि अध्यात्म नगरी काशी में तीन दिनों तक देश विदेश से आए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


