फेरी पटरी व्यवसायियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में नाराज व्यवसायी मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचे

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में फेरी पटरी व्यवसायियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यवसायियों ने नगर आयुक्त को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं को उठाने का आश्वासन मांगा। उन्होंने कहा कि पथ विक्रेता अधिनियम के अनुसार, बेदखली रोकने के लिए सर्वे और प्रमाण पत्र की आवश्यकता है।

  फेरी पटरी व्यवसायियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में नाराज व्यवसायी मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचे

वाराणसी। फेरी पटरी व्यवसायियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में नाराज व्यवसायी मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। टाउन वेडिंग कमेटी के अध्यक्ष और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को पटरी व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त ने आठ मई को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में पटरी व्यवसायियों की समस्याएं रखने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ के महासचिव अभिषेक निगम ने कहा कि पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण और विनियमन) अधिनियम की धारा 3.3 के अनुसार जब तक सभी पटरी व्यवसायियों का सर्वे पूरा नहीं होता और उन्हें प्रमाण पत्र जारी नहीं होते, तब तक उन्हें बेदखल नहीं किया जा सकता।

इसके बावजूद पुलिस प्रशासन आए दिन वेंडरों का सामान जब्त करता है और उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। प्रदर्शन में राजेंद्र प्रसाद सिंह, हरिशंकर सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. गौरव प्रकाश, अनमोल निगम, मुन्ना शाह, शीला देवी, प्रेमचंद पांडेय, मनोज यादव, मनोज गुप्ता, नूर मोहम्मद, प्रकाश सोनकर, राजू केसरी, मुन्ना खान, श्याम सोनकर, विकास यादव, चमेली देवी, मनोज जायसवाल, रामचंद्र प्रजापति, सुभाष भारद्वाज, विजय यादव आदि शामिल रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।