पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और मांग की कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें तुरंत वापस ली जाएं। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कीमतें नहीं कम हुईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

वाराणसी। पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को वाराणसी में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने सर्किट हाउस स्थित जिला मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन, खाद्य सामग्री और खेती-किसानी पर असर पड़ रहा है, जिससे आमजन परेशान हैं। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने की, जबकि अगुवाई महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की। इस दौरान सजीव सिंह, सतनाम सिंह, राजू गौतम, अशोक सिंह, गिरीश पाण्डेय, राजीव राम, दिलीप चौबे और मनीष मोरोलिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।