बिना चौका उखाड़े इटरलॉकिंग बिछाने पर धरना
Feb 05, 2026 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - रामनगर के सीतापुरी कॉलोनी में गुरुवार को लोगों ने बिना चौका उखाड़े इंटरलॉकिंग बिछाने का विरोध किया। ठेकेदार के मजदूरों ने काम शुरू किया, लेकिन सपा नेता विनोद यादव के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने धरना दिया। काम बंद न करने पर प्रदर्शन जारी रहा।

रामनगर। सीतापुरी कॉलोनी में गुरुवार को बिना चौका उखाड़े इंटरलॉकिंग बिछाए जाने का विरोध करते हुए लोगों ने धरना दिया। सीतापुरी कॉलोनी में इंटरलॉकिंग बिछाए जाने का कार्य प्रस्तावित है। गुरुवार सुबह ठेकेदार के मजदूर पहुंचे। बिना चौका उखाड़े ही इंटरलॉकिंग लगाने लगे। सपा नेता विनोद यादव ने इसका विरोध किया। काम बंद न करने पर स्थानीय लोगों के साथ धरना शुरू कर दिया। इस दौरान जितेंद्र यादव, कृष्ण मोहन आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


