मुंशीजी की कहानी ‘सती’ का सरिता ने किया पाठ
Varanasi News - वाराणसी के प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट के कार्यक्रम ‘सुनो मैं प्रेमचंद’ में सरिता वर्मा ने कहानी 'सती' का पाठ किया, जो स्त्री अधिकारों का समर्थन करती है। इसके बाद डॉ. मनोहर लाल और पवन वर्मा ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।

वाराणसी। लमही स्थित प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘सुनो मैं प्रेमचंद’ में रविवार को सरिता वर्मा ने मुंशीजी कहानी ‘सती’ का पाठ किया। यह स्त्री अधिकारों का प्रबल समर्थन करती है। कहानी पाठ के बाद डॉ.मनोहर लाल, पवन वर्मा विचार रखे। दूसरे सत्र में प्रेमचंद को समर्पित काव्यपाठ बुद्धदेव तिवारी ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से संतोष प्रीत, विपनेश सिंह, कुमार महेंद्र, रामजतन पाल, आनंद कृष्ण ‘मासूम’, अशोक पांडेय, अतुल यादव, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, समीक्षा त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, राधेश्याम पासवान आदि उपस्थित रहे। स्वागत रोहित गुप्ता, संचालन आयुषी दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन राजीव गोंड ने किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


