ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीसुपार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक पर निकाली शोभायात्रा

सुपार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक पर निकाली शोभायात्रा

जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक पर गुरुवार को उनके जन्मस्थली भेलूपुर के दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो...

सुपार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक पर निकाली शोभायात्रा
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 01 Jun 2023 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। कार्यालय संवाददाता

जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक पर गुरुवार को उनके जन्मस्थली भेलूपुर के दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो विजया तिराहा, रवींद्रपुरी, शिवाला होते हुए जैन घाट स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

श्री दिगंबर जैन समाज काशी की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में जैन धर्म पताका के साथ रजत पालकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए चल रही थीं। शिवाला पर शोभायात्रा का विभिन्न संस्थाओं एवं स्यादवाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत किया। मां आनन्दमयी अस्पताल के पास तीर्थंकर के विग्रह को रजत पालकी में विराजमान कराया गया। यहां महिलाओं ने 108 दीपों से भगवान सुपार्श्वनाथ की आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धालु स्यादवाद विद्यालय परिसर स्थित मंदिर गये, जहां तीर्थंकर का विधिवत दर्शन-पूजन एवं प्रक्षाल किया गया।

इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश जैन, प्रधानमंत्री अरुण जैन, प्रोफेसर अशोक जैन, प्रोफेसर कमलेश जैन, डॉ. जेके सावंरिया, विनोद जैन, तरूण जैन, विमल कुमार जैन, रत्नेश जैन, सुधीर पोद्दार, आकाश जैन, सुरेंद्र जैन, सौरभ जैन, प्रिंस जैन, विनय जैन, आशा रानी, उषा जैन, प्रमिला सावंरिया आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें