ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीहर गांव में पहुंचेगा प्रियंका गांधी का कैलेंडर

हर गांव में पहुंचेगा प्रियंका गांधी का कैलेंडर

नए साल पर उत्तर प्रदेश के हर गांव और हर शहर तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर पार्टी पहुंचा रही है। प्रदेश के लिए दस लाख...

हर गांव में पहुंचेगा प्रियंका गांधी का कैलेंडर
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीFri, 22 Jan 2021 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता

नए साल पर उत्तर प्रदेश के हर गांव और हर शहर तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर पार्टी पहुंचा रही है। प्रदेश के लिए दस लाख कैलेंडर छपवाए गए हैं। कैलेंडर में अमेठी, रायबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किये गए जनसंपर्कों की तस्वीरें छापी गई हैं।

नववर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक बांटने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसकी जनसंख्या के हिसाब से कैलेंडर दिए जा रहे हैं। बारह पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगतीं महासचिव की तस्वीर छपी है। हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी उनकी तस्वीर है। सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन की एक तस्वीर आज़मगढ़ जिले की भी है। जिसमें प्रियंका पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं। महानगर उपाध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के मुताबिक कैलेंडर वितरण शुरू हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें