ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीसंस्कृत विवि में प्रांजल अध्यक्ष, देवनारायण बने महामंत्री

संस्कृत विवि में प्रांजल अध्यक्ष, देवनारायण बने महामंत्री

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को शानदार सफलता मिली है। अध्यक्ष पद पर प्रांजल पांडेय, उपाध्यक्ष पर शशिकांत पांडेय, महामंत्री पर...

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को शानदार सफलता मिली है। अध्यक्ष पद पर प्रांजल पांडेय, उपाध्यक्ष पर शशिकांत पांडेय, महामंत्री पर...
1/ 2सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को शानदार सफलता मिली है। अध्यक्ष पद पर प्रांजल पांडेय, उपाध्यक्ष पर शशिकांत पांडेय, महामंत्री पर...
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को शानदार सफलता मिली है। अध्यक्ष पद पर प्रांजल पांडेय, उपाध्यक्ष पर शशिकांत पांडेय, महामंत्री पर...
2/ 2सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को शानदार सफलता मिली है। अध्यक्ष पद पर प्रांजल पांडेय, उपाध्यक्ष पर शशिकांत पांडेय, महामंत्री पर...
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 13 Dec 2018 01:58 AM
ऐप पर पढ़ें

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को शानदार सफलता मिली है। अध्यक्ष पद पर प्रांजल पांडेय, उपाध्यक्ष पर शशिकांत पांडेय, महामंत्री पर देवनारायण पांडेय और पुस्तकालय मंत्री पद पर राधारमण पांडेय ने सफलता प्राप्त की है। कुल 2047 मतदाताओ में 1337 ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर प्रांजल पांडेय ने 721 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पंकज कुमार पांडेय को 136 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पर शशिकांत पांडेय ने 697 मत प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर रहने वाले 527 वोट मिले। उन्हें 170 मतों से पराजय झेलना पड़ा। महामंत्री पर देवनारायण पांडेय को 707 मत हासिल हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक शुक्ला 529 वोट ही प्राप्त कर सके। अभिषेक की 178वोटों से हार हुई। पुस्तकालय मंत्री पर राधारमण पांडेय ने 234 मतों से जीत हासिल की। राधारमण पांडेय को 640 और दूसरे नंबर पर रहे विपिन कुमार चौबे को 406 वोट मिले। जैसे ही चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी डॉ.शैलेश कुमार मिश्र ने की विजयी प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। मतगणना स्थल के बाहर ढोल-नगाड़े बजने लगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कुलपति प्रो.राजाराम शुक्ल ने शपथ दिलाई। उन्होंंने गुरुवार को विश्वविद्यालय में अवकाश की घोषणा की। किसको कितने मिले मतअध्यक्ष- प्रांजल पांडेय-721, पंकज कुमार पांडेय-585, सत्यप्रकाश तिवारी-12। उपाध्यक्ष-शशिकांत पांडेय-697, जितेंद्र शर्मा-527, शुभम पांडेय-45, मंटू कुमार तिवारी-43। महामंत्री: देव नारायण पांडेय-707, अभिषेक शुक्ला-529, राकेश कुमार दुबे-86। पुस्तकालय मंत्री: राधारमण पांडेय-640, विपिन कुमार चौबे-406, ओमप्रकाश राय-206, सत्य प्रकाश तिवारी-63। संकाय प्रतिनिधिवेद वेदांग संकाय- नितिन त्रिपाठी (211), निर्भय कुमार दुबे(186), रजनीकांत दुबे (181),अंकित गर्ग (152), प्रत्यूष त्रिपाठी (123)। साहित्य-संस्कृति संकाय- दिव्यांश दुबे-111, दीपक कुमार मिश्र-106, कृष्ण मोहन शुक्ला-69। श्रमण विद्या संकाय-प्रफुल्लकांत शुक्ल-111 और मयंक तिवारी -109 ।आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय- अभिषेक पांडेय (निर्विरोध)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें