आंगनबाड़ी के बच्चों का प्राइमरी स्कूलों में विद्यारम्भ

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में 5132 बच्चों का 'विद्यारम्भ' कार्यक्रम शुरू हुआ है। इन बच्चों ने आंगनबाड़ी केंद्रों से प्री-प्राइमरी शिक्षा प्राप्त की है और अब उन्हें परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश दिया गया है। जिले के 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों में 1,90,000 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।

आंगनबाड़ी के बच्चों का प्राइमरी स्कूलों में विद्यारम्भ

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों से प्री-प्राइमरी एजुकेशन हासिल कर निकले छह वर्ष के बच्चों का ‘विद्यारम्भ’ हुआ है। इसके तहत 5132 बच्चों को इस बार अप्रैल में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश दिलाया गया है। जिले के 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल के 1,19000 बच्चों को प्री-प्राइमरी एजुकेशन दी जा रही है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग पालना से पाठशाला अभियान के तहत इन बच्चों के शैक्षिक विकास का आकलन करता है। इसी आधार पर इन्हें केंद्रों के समीप स्थित परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। विभाग ने इस बार बच्चों के परिषदीय विद्यालय में दाखिले को विद्यारम्भ नाम दिया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि प्री-प्राइमरी से प्राइमरी में एडमिशन के लिए विद्यारम्भ शुरू किया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार दाखिले की संख्या भी बढ़ी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।