लोहता-डाफी उपकेंद्र के 18 हजार उपभोक्ताओं को मिली राहत

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में पूर्वांचल डिस्कॉम के MD शुंभु कुमार के नेतृत्व में लोहता और डाफी उपकेन्द्रों पर नए पावर ट्रांसफार्मरों से लगभग 19 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली की आपूर्ति शुरू हुई है। इससे बिजली की गुणवत्ता में सुधार और ओवरलोडिंग की समस्याओं में कमी आएगी।

लोहता-डाफी उपकेंद्र के 18 हजार उपभोक्ताओं को मिली राहत

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शुंभु कुमार पहल पर लोहता और डाफी उपकेन्द्रों से जुड़े लगभग 19 हजार उपभोक्ताओं को अब बेहतर बिजली मिलेगी। विद्युत वितरण तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण योजना के तहत दोनों उपकेन्द्रों पर लगे 10-10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मरों से मंगलवार को आपूर्ति शुरू हो गई। अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि लोहता उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर के ऊर्जीकृत होने से डीपीएच उपकेंद्र के भार में कमी आएगी। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर होगी। महेश नगर, धमरिया, लोहता तथा लहरतारा क्षेत्र के लगभग नौ हजार उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ बिजली मिलेगी।एसई

ने बताया कि डाफी उपकेन्द्र पर नए ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से सुसुवाही, भगवती नगर, कंदवा, हरिओम नगर तथा आसपास के क्षेत्रों के आठ हजार से अधिक परिवारों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी। ट्रिपिंग एवं ओवरलोडिंग की समस्याओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि यह क्षमता विस्तार बढ़ते विद्युत भार के प्रभावी प्रबंधन, बेहतर वोल्टेज, ओवरलोडिंग में कमी तथा विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता में वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।