दो फीडरों 42 ट्रांसफॉर्मर बंद होने से सप्लाई चरमराई

Mar 10, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में न्यू रामनगर उपकेंद्र से मंगलवार को बिजली की सप्लाई ठप रही। 42 ट्रांसफार्मर बंद रहने के कारण कई कॉलोनियों में बिजली नहीं आई, जिससे पेयजल संकट उत्पन्न हुआ। उपभोक्ताओं ने नए निर्माण कार्य गर्मी से पहले कराने की मांग की। शाम को कुछ ट्रांसफार्मर चालू हुए, लेकिन समस्या बनी रही।

दो फीडरों 42 ट्रांसफॉर्मर बंद होने से सप्लाई चरमराई

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगरीय विद्युत वितरण खंड चेतमणि के न्यू रामनगर उपकेंद्र से मंगलवार को सप्लाई चौपट रही। पंप कैनाल की नई लाइन बनाने और नया पोल लगाने के लिए टेंगरा मोड़ और भीटी फीडर से जुड़े 42 ट्रांसफार्मर बंद रहे। ट्रांसफार्मरों के बंद होने से बाईपास, शंकर नगर कॉलोनी, ताहिरपुर, मिलकीपुर, मीनाक्षी नगर कॉलोनी, आदित्य नगर कॉलोनी, भीटी, शस्त्री नगर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। कार्य पूरा होने के बाद टेंगरा मोड़ फीडर के 26 ट्रांसफॉर्मर लगभग शाम छह बजे चालू हुए। टेंगरा मोड़ फीडर शाम 4.54 मिनट पर बंद किया गया था।

भीटी फीडर से जुड़े 16 ट्रांसफॉर्मरों से रात 7.45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। भीटी फीडर दोपहर लगभग तीन बजे बंद किया गया था। उपभोक्ताओं का आरोप है कि नए निर्माण कार्य गर्मी शुरू होने से पहले कराना चाहिए था। कहा कि बिजली काटने की जानकारी उन्हें नहीं दी जाती है। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टेंगरा मोड़ घोरावल नाला के पास स्थित पंप कैनाल की लाइन बनाने बनाई जा रही थी। भीटी में नया पोल लगाकर जर्जर ताल बदले का कार्य कराया जा रहा था। अधिशासी अभियंता सौरभ पांडेय ने बताया कि पोल और लाइन बनाने के चलते ट्रांसफॉर्मर बंद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।