आज शहर में कई इलाकों की गुल रहेगी बिजली

Apr 05, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में चेतमणि डिविजन के कंदवा उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए रविवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। राजीव नगर, मीरानगर, कंचनपुर, विश्वकर्मा नगर और लक्ष्मी नगर फीडर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा, दौलतपुर उपकेंद्र और लोहता उपकेंद्र में भी सप्लाई बाधित रहेगी।

आज शहर में कई इलाकों की गुल रहेगी बिजली

वाराणसी। चेतमणि डिविजन के कंदवा उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि होगी। इसके लिए रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक राजीव नगर, मीरानगर, कंचनपुर, विश्वकर्मा नगर और लक्ष्मी नगर फीडर बंद रहेगा। वहीं, पांडेयपुर आजमगढ़ मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बने पोल और लाइनों को शिफ्ट करने के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान दौलतपुर उपकेंद्र के अकथा और भक्तिनगर फीडर से सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इससे अकथा गांव, बजरंग नगर, संजय नगर, भक्ति नगर, विश्वनाथपुर में बिजली कटी रहेगी। उधर, लोहता उपकेंद्र का इंडस्ट्रियल-2 फीडर सुबह 11 से शम 4 बजे तक बंद रहेगा।

इस बीच टेललेस यूनिट चालू करने, नए ट्रांसफॉर्मर पर लोड देने, नई एलटी लाइन बनाने एवं पोषक व परिवर्तक का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।