गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट शुरू हो गया। भूमिगत केबल में गड़बड़ी तो कहीं ट्रांसफॉर्मर फुंकने से सप्लाई बाधित होने लगी है।

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहरा गया है। भूमिगत केबल में गड़बड़ी और ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। सोमवार को 601 मेगावॉट बिजली की खपत दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष 498 मेगावॉट थी। कई इलाकों में तकनीकी खराबी के कारण बिजली कटौती हो रही है।

गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट शुरू हो गया। भूमिगत केबल में गड़बड़ी तो कहीं ट्रांसफॉर्मर फुंकने से सप्लाई बाधित होने लगी है।

वाराणसी। गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट शुरू हो गया। भूमिगत केबल में गड़बड़ी तो कहीं ट्रांसफॉर्मर फुंकने से सप्लाई बाधित होने लगी है। रही-सही कसर फीडर ट्रिपिंग पूरी कर रही है। इस मौसम में 20-25 मिनट की ट्रिपिंग के बाद लोगों की मन:स्थिति समझी जा सकती है। सोमवार (13 अप्रैल) को जिले में दूसरी बार सबसे अधिक 601 मेगावॉट बिजली खपत दर्ज की गई। पिछले वर्ष यह 498 मेगावॉट थी। इस साल तीन अप्रैल को 609 मेगावॉट डिमांड रही। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को तकनीकी खराबी और ट्रिपिंग बिजली सप्लाई ठप रही। डीपीएच उपकेंद्र का केराकतपुर फीडर दोपहर में ट्रांसफॉर्मर का लीड बदलने के लिए बंद रहा।

भदैनी उपकेंद्र से सुबह 11:30 से दोपहर दो बजे तक कटौती की गई। ट्रांसफॉर्मर का लोड बांटने के लिए फीडर बंद था। काबिलेगौर मसला यह है कि बिजली उपकेंद्र की लागशीट में कटौती का जिक्र ही नहीं है। भदैनी उपकेंद्र के एसडीओ ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लोड बांटने के सप्लाई बंद है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।