
रवींद्रपुरी एक्सटेंशन-डुमराव बाग मार्ग का पुरसाहाल नहीं
Varanasi News - वाराणसी के रवींद्रपुरी एक्सटेंशन से अस्सी-डुमराव बाग कॉलोनी तक की सड़क पिछले छह महीने से खराब है। बिजली विभाग द्वारा तार बिछाने के बाद सड़क को ठीक नहीं किया गया है, जिससे यातायात में बाधा आ रही है। स्थानीय निवासी और पर्यटक इस समस्या से परेशान हैं। नगर निगम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रवींद्रपुरी एक्सटेंशन से अस्सी-डुमराव बाग कॉलोनी शहर का व्यस्त संपर्क मार्ग है। छह माह से यह सड़क बहुत ज्यादा खराब है। पद्मश्री चौराहा से रवींद्रपुरी की ओर बढ़ने पर एक रास्ता अस्सी की ओर मुड़ता है। जाम से बचने के लिए दो पहिया, तीन पहिया वाहन चालक इसका प्रयोग करते हैं। अस्सी के जाम से बचने के लिए अक्सर लोग इस रास्ते से सीधे अस्सी घाट के पास पहुंच सकते हैं। बिजली विभाग ने इस सड़क पर तार बिछाने के लिए खुदाई की थी। छह माह से यह रास्ता यूं ही बदहाल छोड़ दिया गया है। नगर निगम को यह सड़क बनवानी है लेकिन अब तक अधिकारियों को सुध नहीं है।

रवींद्रपुरी एक्सटेंशन और डुमराव बाग कॉलोनी शहर की पॉश कॉलोनियां हैं। बीएचयू के प्रोफेसर, डॉक्टर, कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं का यहां निवास है। हमारी सुनो बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक इस रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में शहर की छवि भी खराब होती है। संयोग मिश्रा शायद ही ऐसा कोई दिन होता है जब वाहनों पर सवार यात्री, चालक गिरकर चोटिल न होते हों। प्रो. राजीव कुमार गुप्ता जब भी बिजली के तार बिछाने या पाइप लाइन का काम पूरा हो तो सड़क आखिर तुरंत क्यों नहीं बनाई जाती है? सुमन कुशवाहा ऊबड़-खाबड़ रास्तों ने जीना मुहाल कर दिया है। नगर निगम में इसकी शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। रीना निगम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




