Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsPolitical Turmoil in Varanasi MLC Ashutosh Sinha Accuses Administration of Voter List Manipulation
विप सदस्य ने कहा-मेरा नाम गायब, वोटर लिस्ट भेज डीएम ने कहा-है तो...

विप सदस्य ने कहा-मेरा नाम गायब, वोटर लिस्ट भेज डीएम ने कहा-है तो...

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन पर मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने सपा नेताओं के साथ मिलकर डीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि सपा समर्थकों के नाम सूची से गायब हैं। डीएम ने कहा कि एमएलसी का नाम सूची में है और गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।

Dec 06, 2025 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। जनपद के सियासी और प्रशासनिक महकमे में तब हलचल मच गई, जब एमएलसी स्नातक आशुतोष सिन्हा ने मतदाता सूची से नाम काटने का प्रशासन पर आरोप लगाया। जानकारी मिलने पर डीएम सत्येंद्र कुमार ने एमएलसी को वोटरलिस्ट भेजकर कहा कि आपका नाम अंकित है। इसे लेकर दिनभर सियासत गर्म रही। इसी मद्दे को लेकर शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ के नेतृत्व में प्रदीप जायसवाल, डॉ. ओपी सिंह, संतोष यादव आदि नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर एमएलसी के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों के नाम भी लिस्ट से नदारद होने की शिकायत की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह भी आरोप लगाया कि स्नातक एमएलसी मतदाता सूची और एसआईआर में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। आशुतोष सिन्हा ने बयान दिया कि मैंने स्वयं सपा की ओर से बड़े पैमाने पर स्नातक मतदाता सूची में मतदाताओं के फॉर्म भरकर जमा किया था। तीन दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ तो काफी संख्या में सपा समर्थक मतदाताओं के नाम नहीं थे। मैंने जितने फार्म जमा किए थे उनकी रिसीविंग भी मेरे पास है। फॉर्म की रिसीविंग जिला निर्वाचन अधिकारी को देकर इस प्रकरण में अविलंब जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप लगाया कि साजिश के तहत सपा समर्थकों का नाम हटाया जा रहा है। जिला प्रशासन भाजपा के इशारे पर यह कार्य कर रहा है। डीएम ने बताया कि एमएलसी ओर से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही है। जबकि उनका नाम स्नातक एमएलसी की वोटरलिस्ट में क्रमांक संख्या 92 के सामने अंकित है। उनका बूथ-46 मतदान केंद्र तहसील भवन में है। इन सभी बातों की जानकारी एमएलसी को दी गई थी। निर्वाचन कार्यालय से भी वोटरलिस्ट उपलब्ध कराई गई थी। बावजूद गलत सूचनाएं प्रचारित की जा रही हैं।