Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsPolitical Engagement in Varanasi BJP and SP Leaders Promote Voter List Awareness and Participation
एसआईआर: अभियान में हर कार्यकर्ता भागीदारी करेः ओमप्रकाश

एसआईआर: अभियान में हर कार्यकर्ता भागीदारी करेः ओमप्रकाश

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में भाजपा के ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर घर से संपर्क कर सही आंकड़े एकत्रित करें। आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए लोगों को जागरूक किया। सपा ने बीएलओ के सहयोग पर चर्चा की और गड़बड़ी की सूचना देने को कहा।

Dec 09, 2025 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, हिटी। भाजपा में विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि हम राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। पार्टी में चल रहीं गतिविधियों की स्वतः जानकारी लेना हमारा कर्तव्य है। एसआईआर जैसे अभियान में सबकी भागीदारी अवश्य होनी चाहिए। गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को प्रकोष्ठों एवं विभागों की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अपने-अपने बूथों पर हर घर से संपर्क कर सही आंकड़ा एकत्रित करें। जो लोग अब तक एसआईआर फॉर्म भरने से वंचित हैं, उनका नाम हम बीएलए-2 और बीएलओ से सामंजस्य बैठा कर मतगणना सूची में अवश्य डलवाएं। संचालन चंद्रशेखर उपाध्याय और धन्यवाद प्रकाश अशोक जाटव ने किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मधुकर चित्रांश ने एसआईआर की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में राजेश त्रिवेदी, विभव सिंह, रणंजय सिंह, अवधेश राय, जेपी सिंह, जितेंद्र लालवानी, रतन नारायण सिंह, पीयूष अग्रवाल, वैभव पांडेय, पवन अग्रवाल, प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय, प्रमील पांडेय भी रहे। मंत्री ने कई बूथों की जानी प्रगति आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ने सोमवार को मध्यमेश्वर वार्ड में गली-गली भ्रमण कर मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर जनता को जागरूक किया। वह आधा दर्जन बूथों पर पहुंचे औऱ वहां एसआईआर फ़ॉर्म की स्थिति का निरीक्षण किया। स्वयं भी विशेष गहन पुनरीक्षण गणना पत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत बनाने में योगदान दिया। इस दौरान नीरज जायसवाल, गौरव राठी, संतोष सैनी, डॉ. हरदत शुक्ला भी रहे। ------------------------------------------------------ बीएलओ का सहयोग करें लेकिन सजग रहें वाराणसी। एसआईआर के तहत छूटे गणना प्रपत्रों एवं उनकी मैपिंग के संबंध में सपा पदाधिकारियों ने सोमवार को मंथन किया। अर्दली बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने पार्टी के आनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बीएलओ का पूरा सहयोग करते हुए यह कार्य कराएं। जहां भी किसी गड़बड़ी की सूचना मिले, तत्काल अपने प्रभारी के माध्यम से जिला कार्यालय को सूचित करें। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। बैठक में जितेंद्र पटेल, शशि यादव, अभिषेक मिश्रा, ओपी पटेल, डॉ.दिलशाद अहमद, सुनील यादव, रवींद्रनाथ, धर्मवीर पटेल, विनोद सिंह, रवि सेठ, संजय बाबा, सुभाष एवं विनोद शुक्ला ने विचार रखे।