गैंगरेप में महज एक पर केस दर्ज करने में दरोगा सस्पेंड

Feb 28, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी पर केस दर्ज किया और घटना को छिपाया। चौकी प्रभारी अनिल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

गैंगरेप में महज एक पर केस दर्ज करने में दरोगा सस्पेंड

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चौबेपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती से सामूहिक दुष्कर्म में केवल एक पर केस दर्ज करने और घटना को अफसरों से छिपाने में कैथी चौकी प्रभारी अनिल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि मामले में थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि चंदौली के पूरा गंगेश (बलुआ) निवासी प्रभाकर निषाद से एक साल से संपर्क में थी। आरोपी ने शादी का झांसा दिया था। 24 फरवरी को वह नाव से गंगा पार ले गया। वहां चार और युवक थे, जिन्हें वह भी जानती है।

आरोपियों ने पहले युवती को जबरन शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया। बाद में उसे इस पार छोड़कर भाग गए। किसी तरह घर पहुंची युवती ने परिजनों को जानकारी दी और कैथी चौकी पर पहुंची। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। 25 फरवरी को तहरीर दी। युवती का आरोप है कि उसने पांचों के नाम बताए लेकिन पुलिस ने केवल प्रभाकर पर केस दर्ज किया। इसके लिए तहरीर भी बदलवाई गई। बाद में प्रभाकर को ही गिरफ्तार भी किया गया। मामला तब सामने आया, जब शुक्रवार को प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद अफसरों ने संज्ञान लिया। युवती से जानकारी ली। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों के नाम भी मुकदमे में बढ़ाए जाएंगे। गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, चौबेपुर के थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर बनाए गए हैं। वह इसके पहले शिवपुर थाना प्रभारी थे। वहीं अजीत कुमार वर्मा शिवपुर थाना प्रभारी बनाए गए हैं। कोट महिला अपराध के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। चौबेपुर प्रकरण में युवती की शिकायत बदलवाया और घटना को अफसरों से छिपाया गया। इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए जांच बैठाई गई है। घटना में शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई होगी। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।