ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीमहिला फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करे पुलिस

महिला फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करे पुलिस

महिलाओं की समस्या को प्रमुखता से सुने जाने, महिलाएं थाने पर अपनी शिकायतें बेझिझक कह सकें, इसके लिए जनपद में भी सभी थानों पर 'महिला हेल्प डेस्क' की स्थापना कर दी गई है। शक्ति मिशन के तहत रविवार से सभी...

महिला फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करे पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीMon, 19 Oct 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं की समस्या को प्रमुखता से सुने जाने, महिलाएं थाने पर अपनी शिकायतें बेझिझक कह सकें, इसके लिए जनपद में भी सभी थानों पर 'महिला हेल्प डेस्क' की स्थापना कर दी गई है। शक्ति मिशन के तहत रविवार से सभी थानों पर इसका शुभारंभ किया गया। मंडुवाडीह थाने पर शासन से नामित महिला नोडल अधिकारी डॉ. काजल ने शुभारंभ किया। कहा कि पुलिस महिला फरियादियों से अच्छा व्यवहार करे। अपनी पीड़ा लेकर आने वाली महिलाओं से संवेदनशीलता से पेश आएं। महिला पुलिसकर्मियों से भी डेस्क के बारे में जानकारी ली। हेल्प डेस्क पर कानूनी सहायता, परामर्श, आश्रय, पुनर्वास और प्रशिक्षण आदि की सुविधा देने के लिए वकीलों, मनोवैज्ञानिकों, गैर सरकारी संगठनों और विशेषज्ञों के पैनल को सूचीबद्ध किया गया है। डेस्क पर शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को बाकायदे रसीद दी जाएगी। उसपर अंकित क्रमांक को रजिस्टर में मेंटेन किया जाएगा। निस्तारण होने तक लगातार फालोअप होता रहेगा। इस क्रम में लंका, चौक, दशाश्वमेध, सारनाथ, चेतगंज, लोहता, मिर्जामुराद समेत क्रियाशील सभी 26 थानों पर इसका शुभारंभ कर दिया गया। सिगरा थाने में पहले से महिला हेल्प डेस्क था। सभी थाने के उक्त डेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। यह डेस्क 24 घंटे क्रियाशील रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें