18 लाख के गांजा संग चार तस्कर गिरफ्तार
Varanasi News - -सिगरा और रामनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में पकड़ा -लहरतारा में पकड़े गए ओडिसा के

वाराणसी। सिगरा और रामनगर पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग कार्रवाई में 40 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये है। कुल चार तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। सिगरा थाने के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि लहरतारा में अमूल डेयरी के पास मुखबिर की सूचना पर एक चारपहिया वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में पीछे की सीट के नीचे छिपाकर गांजा रखा गया था। करीब 30 किलो गांजा पकड़ा गया। वाहन से दो तस्कर ओडिसा के अनुगुल जनपद के सानुला (ठाकुरगढ़) निवासी रोहित साहू, संतोष कुमार धरे गए हैं।
पुलिस ने वाहन के अलावा तीन मोबाइल फोन, 700 रुपये जब्त किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रोडवेज कुमार गौरव सिंह, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार बंधु, कांस्टेबल संतोष कुमार, रवि प्रकाश हैं। उधर, रामनगर पुलिस ने बंदरगाह मार्ग से बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से 11 किलो गांजा बरामद किया। गांजा एक बैग में रखा था। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि पकड़े गए तस्कर चंदौली के लौदा (अलीनगर) निवासी सुजीत कुमार और मडुई (बलुआ) निवासी राकेश कुमार हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


