गोवंश समेत वाहन बरामद, तस्कर भागे
Mar 09, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - चौबेपुर के रजवाड़ी गांव में पुलिस ने रविवार को गोवंश के साथ एक वाहन पकड़ा। तस्कर भागने में सफल रहे। वाहन में चार गोवंश बांधकर ले जाए जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। एक गोवंश की मौत हो गई, जबकि अन्य को आश्रय स्थल भेजा गया। पुलिस तस्करों की जानकारी जुटा रही है।

चौबेपुर। रजवाड़ी गांव स्थित हवाई पट्टी के पास रविवार को पुलिस ने गोवंश के साथ वाहन पकड़ा। तस्कर भाग निकले। तस्कर वाहन में चार गोवंश बांधकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद वे भाग निकले। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी वर्मा ने बताया कि एक गोवंश की मौत हो चुकी थी। अन्य गोवंश को आश्रय स्थल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तस्करों के बारे में जानकारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


