Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsPolice Freeze Properties Linked to Cough Syrup Smuggling in Varanasi
शुभम के परिजनों की संपत्ति पर फ्रीज का बैनर, कराई मुनादी

शुभम के परिजनों की संपत्ति पर फ्रीज का बैनर, कराई मुनादी

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में कफ सिरप की तस्करी में शामिल शुभम जायसवाल के पिता और परिजनों की संपत्तियों पर पुलिस ने कार्रवाई की। कुल आठ अचल संपत्तियाँ फ्रीज की गईं, जिनमें 23 करोड़ रुपये की जमीन और करोड़ों के भवन शामिल हैं। यह कार्रवाई सफेमा ट्रिब्यूनल के आदेश पर की गई है।

Jan 25, 2026 06:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रोहनिया पुलिस और एसआईटी ने रविवार को कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के सगरना शुभम जायसवाल के पिता एवं अन्य परिजनों के नाम पर बनाई गई अचल संपत्तियों पर फ्रीज की कार्यवाही पूरी कर ली है। रविवार को मुनादी के बाद बैनर लगाया गया। सफेमा ट्रिब्यूनल के आदेश के क्रम में कुल आठ अचल संपत्तियों पर यह कार्यवाही की गई। पिंडरा के जगदीशपुर में भोला प्रसाद के नाम से ली गई 43 लाख 02 हजार 540 रुपये की जमीन, जगदीशपुर में ही 57 लाख 13 हजार 400 रुपये की दूसरी जमीन, 43 लाख 51 हजार 182 रुपये की तीसरी जमीन, शिवपुर के भरलाई में 71 लाख रुपये का प्लॉट और मंडुवाडीह क्षेत्र के मड़ौली में भोला की पत्नी शारदा जायसवाल के नाम से ली गई 1.15 करोड़ रुपये की जमीन फ्रीज की गई।

वहीं, महमूरगंज में भोला जायसवाल तथा शैली ट्रेडर्स के नाम से पंजीकृत 23 करोड़ रुपये की जमीन, रामकटोरा में शुभम की मां शारदा जायसवाल, पत्नी वैशाली पुर्सवानी के नाम पर खरीदे गऐ 1.98 करोड़ रुपये के भवन और बादशाहबाग कॉलोनी, सिगरा में शारदा जायसवाल एवं उनकी बेटी प्रगति जायसवाल के नाम से पंजीकृत 1.5 करोड़ के मकान पर भी कार्यवाही की गई। बता दें कि महमूरगंज, रामकटोरा और बादशाहबाग कॉलोनी स्थित भवनों पर शुक्रवार को सोनभद्र पुलिस ने भी कोर्ट के आदेश पर जब्तीकरण की कार्यवाही की थी। कार्यवाही के दौरान एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम निषाद, एसआईटी में शामिल उप निरीक्षक भरत कुमार चौधरी, निरुपमा यादव, मुकेश पाल, दिनेश सिंह, विवेक और कांस्टेबल धर्मवीर भारती, आरक्षी आकांक्षा शामिल थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;