Varanasi News: श्रद्धालुओं को सड़क की भीड़ न समझें

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में नए पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के प्रति शालीनता और संयम बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थके श्रद्धालुओं को समझाना चाहिए और 'नो टच पॉलिसी' का पालन करना अनिवार्य है। ड्यूटी में वर्दी और सतर्कता पर ध्यान देने के लिए भी कहा गया।

Varanasi News: श्रद्धालुओं को सड़क की भीड़ न समझें

Varanasi News: वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में तैनात नए पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर श्रद्धालुओं से शालीन और संयमित व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सड़क की भीड़ नहीं, बल्कि दर्शनार्थी के रूप में देखा जाए। उन्होंने कहा कि दूर-दराज की यात्रा कर आने के कारण थके श्रद्धालु कभी-कभी उत्तेजित हो सकते हैं, ऐसे में पुलिसकर्मी धैर्य बनाए रखें। श्रद्धालु गलत दिशा में जाएं या मोबाइल का इस्तेमाल करें तो उन्हें डांटने के बजाय विनम्रता से समझाया जाए। ड्यूटी के दौरान वर्दी, बॉडी लैंग्वेज और सतर्कता का विशेष ध्यान रखने तथा मोबाइल पर रील देखने से बचने की हिदायत दी।

महिला श्रद्धालुओं की सहायता महिला पुलिसकर्मी ही करें और ‘नो टच पॉलिसी’ का पालन सुनिश्चित किया जाए। कहा कि आठ घंटे की ड्यूटी को सौभाग्य मानकर श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराना पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, लापरवाही से बचने और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें सुखद अनुभव देने के निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: श्रद्धालुओं को सड़क की भीड़ न समझें