अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर यातायात सुगम करें

Feb 10, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महाशिवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में यातायात सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने, शिवालयों पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और निगरानी के निर्देश दिए गए। सीएम डैशबोर्ड और लंबित विवेचनाओं पर भी चर्चा की गई।

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर यातायात सुगम करें

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार राजपत्रित अधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय स्थित सभागार में बैठक की। इसमें महाशिवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर यातायात सुगम करें। इसके अलावा सीपी ने सीएम डैशबोर्ड, लंबित विवेचनाओं, सुगम यातायात की भी समीक्षा की। सीपी ने महाशिवरात्रि के मद्देनजर शिवालयों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस एवं महिला पुलिस बल की तैनाती, विस्तृत ब्रीफिंग तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने और पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील एवं व्यवहारकुशल रहने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न मानक पर अद्यतन प्रविष्टियों की शुद्धता, समयबद्ध निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट, जघन्य अपराध, एनडीपीएस एक्ट एवं गोवध अधिनियम से संबंधित प्रकरणों में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर भी जोर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।