Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsPolice Commissioner Mohit Agarwal s Initiative Boosts Public Trust in Varanasi Police with 100 Major Actions
सीपी तक पहुंच रहीं नशा, जुआ और प्रतिबंधित मंझे की शिकायतें

सीपी तक पहुंच रहीं नशा, जुआ और प्रतिबंधित मंझे की शिकायतें

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 7 जनवरी से जनता से संवाद शुरू किया है। इससे 100 से अधिक बड़ी कार्रवाइयाँ हुई हैं। शिकायतें नशा, जुआ, अवैध शराब, और चाइनीज मंझे से संबंधित हैं। एंटी करप्शन सेल सक्रिय है और शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जा रही है।

Jan 17, 2026 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की ओर से 7 जनवरी से रोज दोपहर 12 से 1 बजे तक 9670705555 पर आम जनता से किए जा रहे संवाद का बड़ा असर दिख रहा है। शुक्रवार तक लोगों की गईं शिकायतों के क्रम में 100 बड़ी कार्रवाइयां सीपी ने कराईं। उनके निर्देश पर गठित एंटी करप्शन सेल भी सक्रिय है। सबसे अधिक शिकायतें नशा, जुआ और प्रतिबंधित मंझे की पहुंचीं हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि रोज 50 से अधिक शिकायतें एवं सूचनाएं मिल रही हैं। यह दर्शाता है कि पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। अब तक जुआ, सट्टा, अवैध शराब, नशीले पदार्थ, अवैध शस्त्र, चाइनीज मंझा, गोवध, देह व्यापार, अवैध टैक्सी स्टैंड से संबंधित शिकायतें पहुंचीं हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमों का गठन कर जांच के बाद निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जुए में 165 , चाइनीज मंझे में 15 गिरफ्तार हुए शिकायतों के आधार पर जुआ से संबंधित 34 केस दर्ज कर 165 की गिरफ्तारी की गई। 2.28 लाख रुपये से अधिक की बरामदगी हुई। जबकि अवैध शराब के 35 केस दर्ज कर 41 की गिरफ्तारी और 283 लीटर शराब की बरामदगी की गई। आर्म्स एक्ट में पांच केस दर्ज किए गए। नशीले पदार्थों की तस्करी में तीन केस दर्ज किए गए। चाइनीज मंझे के 15 केस दर्ज कर इतने लोगों की ही गिरफ्तारी हुई। 3 कुंतल 35 किग्रा मंझा बरामद किया गया। गोकशी के 5 केस दर्ज कर 53 गोवंश मुक्त कराए गए। देह व्यापार का एक मामला पकड़ा गया। जबकि दो अवैध स्टैंड हटवाए गए। करें शिकायत, पहचान रहेगी गोपनीय सीपी ने कहा कि एंटी करप्शन सेल के मोबाइल नंबर 9670705555 पर दोपहर 12 से 1 बजे तक कोई भी शिकायत कर सकता है। सूचना दे सकता है। वह स्वयं इन शिकायतों को सुनते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान को पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जा रही है। ---- सबसे अधिक काशी जोन से पहुंचीं शिकायतें सबसे अधिक काशी जोन से शिकायतें पहुंची हैं। इनके आधार पर अलग-अलग मामलों में 41 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें जुआ के 14, शराब तस्करी के 14, आर्म्स एक्ट में 3, एनडीपीएस में एक, चाइनीज मंझा के 6, गोवध के 2, अवैध स्टैंड का एक मामला हैं। इसी तरह वरुणा जोन में 34 केस दर्ज हैं। इनमें जुआ के 12, शराब तस्करी के 9, आर्म्स एक्ट में 2, एनडीपीएस में 2, चाइनीज मंझा के 5, गोकशी के 3, देह व्यापार के 1 मामले हैं। गोमती जोन में 25 केस हैं। इनमें जुआ के 8, शराब तस्करी के 12, चाइनीज मंझा के 4, गोकशी के 5, अवैध स्टैंड का एक मामला है। इस तरह तीनों जोन में 100 कार्रवाइयां की गई हैं। इनमें इनमें जुआ के 34, शराब तस्करी के 35, आर्म्स एक्ट में 5, एनडीपीएस में 3, चाइनीज मंझा के 15, गोवध के 5, देह व्यापार का एक, अवैध स्टैंड के दो मामले हैं।