महिला सशक्तिकरण की थीम पर होगी गणतन्त्र दिवस परेड
Varanasi News - वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों की समीक्षा की। इस वर्ष परेड की थीम 'मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण' होगी, जिसमें सभी टोलियां महिला पुलिसकर्मियों की होंगी। इस दौरान दो आरक्षियों के परिजनों को बीमा धनराशि भी सौंपी गई।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष परेड की थीम मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण पर होगी। परेड में मार्चपास्ट की सभी टोलियां महिला पुलिसकर्मियों की होंगी, जिसमें महिला कमांडो दस्ता, स्कूटी दस्ता तथा घुड़सवार दस्ता सम्मिलित रहेगा। परेड की कमान एसीपी (अंडर ट्रेनिंग) मानसी दहिया संभालेंगी। पुलिस आयुक्त ने मृतकों के परिजनों को सौंपा चेक वाराणसी। पुलिस कमिश्नर कैम्प कार्यालय में शक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने हृदयाघात से हुई दो मुख्य आरक्षी की पत्नी को दिया 20-20 लाख रुपये बीमा धनराशि का चेक सौंपा।
इन्द्रजीत सिंह व वीरेन्द्र प्रताप सिंह का निधन हृदयाघात से हुआ था। इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख गंगा सिंह चौधरी तथा आरबीडीएम धर्मेन्द्र कुमार आदि थे। पुलिस से उलझा दुकानदार, मुकदमा दर्ज वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त दशावमेध और दशाश्वमेध थाने के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दशाश्वमेध के भूतेश्वर गली निवासी रोहित सोनकर उर्फ सूरज सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके ऊपर दूसरी बार मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी ने बताया कि रोहित ने सार्वजनिक मार्ग पर दुकान लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर रखा था। कार्रवाई की चेतावनी देने पर वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




