17 लाख के आभूषण और नगदी के साथ दो टप्पेबाज गिरफ्तार
Varanasi News - वाराणसी में सिगरा पुलिस ने टप्पेबाजों के गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे 1.62 लाख रुपये, 848 सोने की नाक की कील और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए। आरोपी रमण और प्रेम जाधव अहमदाबाद के निवासी हैं। घटना के बाद व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा पुलिस और एसओजी की टीम ने मंगलवार को टप्पेबाजों के गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी के 1.62 लाख रुपये, लगभग 17 लाख रुपये के 848 सोने की नाक की कील और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी रमण जाधव और प्रेम विश्वनाथ जाधव अहमदाबाद (गुजरात) के रहनेवाले हैं। दोनों को लहरतारा-कैंट मार्ग स्थित रेलवे की वसुंधरा नगर कॉलोनी के एक जर्जर मकान से पकड़ा गया है। काशी जोन के डीसीपी गौरव वंशवाल और सिगरा थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि 11 दिसंबर 2025 को सोने के आभूषण कारोबारी सोनिया निवासी शीतल सेठ कार बुक कर प्रयागराज जा रहे थे।
गाड़ी चालक अमित चला रहा था। रास्ते में महमूरगंज आकाशवाणी तिराहे से 100 मीटर पहले एक व्यक्ति उनके पास आकर बताया कि आपकी गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। यह सुनकर चालक अमित ने कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद व्यवसायी, उसके कर्मचारी और चालक नीचे उतरे और बोनट खोलकर यह देखने। इसी दौरान मौका पाकर उचक्के ने कार में रखा सोने की कील और नकदी से भरा बैग उड़ा दिया। व्यवसायी ने सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


