झाड़ फूंक के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Apr 07, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - मिर्जामुराद पुलिस ने भदोही के विनय तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गूगल पर राधे कुमार के नाम से विज्ञापन देकर लोगों से पैसे मांगे। युवक ने खुद को कामाख्या मंदिर का पुजारी बताया और फोन पे पर पैसे मांगे। जब शिकायतकर्ता ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने धमकी दी।

झाड़ फूंक के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

कछवांरोड (वाराणसी)। मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार भदोही के झउवा पिलखिनी निवासी विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर क्राइम सेल की महिला एसआई दिव्या भदौरिया के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि राजस्थान प्रांत के भीलवाड़ा निवासी दामोदर प्रसाद ध्रुपद ने समन्वय प्रोटल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार युवक गूगल पर विज्ञापन के माध्यम से राधे कुमार के नाम से मिला था। गूगल पर युवक का नंबर था नंबर पर जब बात हुई तो बोला कि कोई भी समस्या आपको होगी तो पूजाकर के सारी समस्या का समाधान कर दूंगा।

खुद को कामाख्या मंदिर का पुजारी बताया। पैसा फोन पे पर मांगा। एक बार 101 रुपये भेजा। दूसरी बार 900 रुपये दिया। उसके बाद युवक ने 5 हजार रुपये मांगा गया जब मना कर दिया तो युवक ने धमकी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।