Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsPolice Arrest Five in Varanasi for Gold Theft Worth 3 Crores
तीन करोड़ के सोना चोरी में पांच गिरफ्तार

तीन करोड़ के सोना चोरी में पांच गिरफ्तार

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में सोना चोरी के आरोप में पुलिस ने केयरटेकर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब तीन करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस कमिश्नर ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

Jan 10, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सोना चोरी के आरोप में चौक थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार को केयरटेकर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब तीन करोड़ रुपये के सोने की बरामदगी हुई है। इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी और सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कमांड सेन्टर के फुटेज खंगाले गये। सर्विलांस की मदद भी ली गई। इससे अपराधियों की पहचान हुई और लोकेशन का पता चला। इसके बाद सभी को बेनियाबाग कूड़ाखाना और कैंट रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। दो लाख रुपये भी उड़ा दिया था कर्णघंटा (रेशम कटरा) इलाके में स्थित दयाशंकर कटरे के ऊपरी तल पर मुंबई निवासी दिवाकर राणा ने दो फ्लैट किराए पर लिए हैं। इन फ्लैट्स में सोना गलाकर होलसेल सप्लाई का काम होता है। पांच जनवरी की सुबह आसपास के दुकानदारों ने फ्लैट का दरवाजा खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो लॉकर खुला था। इस पर उन्होंने तत्काल चौक थाने की पुलिस और फ्लैट मालिक को सूचना दी। फ्लैट मालिक के अनुसार लॉकर में दो किलो 20 ग्राम सोना और दो लाख रुपये नकद रखे थे। गिरफ्तार आरोपी जौनपुर के बारी गांव निवासी दीपेश चौहान, गाजीपुर के मौधा गांव निवासी विकास बेनवंशी, शुभम विश्वकर्मा, सैनुद्दीन अंसारी तथा तारक घोराई पश्चिम बंगाल के गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं। तारक घोराई केयरटेकर है। बरामद माल 20 गले के छोटे, बड़े सोने के हार, कनौती 30 जोड़ी, 79 नथ का लर, 400 अंगूठी, 69 छोटे-बड़े मंगलसूत्र, 11 जोड़ी बृजबाली, 68 (34 जोड़ी) झुमका।