भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सूबे के राज्यपाल और सीएम योगी वाराणसी पहुंचे

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और बनारस रेल इंजन कारखाना में जनाक्रोश महिला सम्मेलन के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। सभी नेताओं का बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। नितिन नबीन ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सूबे के राज्यपाल और सीएम योगी वाराणसी पहुंचे

बाबतपुर, (वाराणसी) संवाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे और बनारस रेल इंजन कारखाना में जनाक्रोश महिला सम्मेलन के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिन में अलग-अलग समय पर वाराणसी पहुंचे। दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी पहुंचे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में इनका स्वागत किया गया। यहां से सभी लोग सड़क मार्ग से शहर के लिए रवाना हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण विशेष विमान से 12:15 बजे एयरपोर्ट पहुंच गए।

दोनों अधिकारी एयरपोर्ट के सेफ हाउस में बैठकर पीएम मोदी की आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।