Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsPindara Festival A Day of Bhojpuri Music and Dance Energizes the Community
गीतों की धुन गुनगुनाता रहा गंवई परिवेश

गीतों की धुन गुनगुनाता रहा गंवई परिवेश

संक्षेप:

Varanasi News - पिंडरा महोत्सव में शनिवार को गीत-संगीत की धुनों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। भोजपुरी गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आलोक कुमार, अमलेश शुक्ला और अन्य कलाकारों ने यादगार परफॉर्मेंस दी। निराश्रित बच्चों के संगठन ने भी शानदार प्रस्तुति दी। विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

Feb 01, 2026 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

पिंडरा, संवाद। विकास खंड का गंवई परिवेश शनिवार को पूरे दिन गीत-संगीत से गूंजता रहा। लोकभाषा में गूंजते गीत लोगों को अलग ही उर्जा दे रहे थे। ख्यात भोजपुरी गायकों की मौजूदगी और प्रस्तुतियों ने इसे विशिष्ट बना दिया। अवसर था पिंडरा महोत्सव का। नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजन के दूसरे दिन एक से एक प्रस्तुतियां हुईं। श्रोताओं में कई लोग कार्यक्रम के बाद तक गीतों को गुनगुनाते रहे। भोजपुरी के स्टार गायक आलोक कुमार मंच पर आए तो ‘यह प्रयागराज है...’ गीत से समा बांध दिया। आलोक ने कई फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों से भी लोगों को रिझाया। श्रोताओं के उत्साह को देख आलोक मंच से उतरकर उनके बीच पहुंच गये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमलेश शुक्ला, अजंलि उर्वशी, छोटू राजा, बबिता किन्नर, सरोज वर्मा, अरुण कुमार मिश्रा, अंशिका सिंह ने अपनी गायकी से मोह लिया। निराश्रित बच्चों की परवरिश करने वाली संस्था कुटुंब के बच्चों ने राग बैरागी की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। मनोज कुमार और सल्टू राम की टीम ने धोबई नृत्य की जोरदार प्रस्तुति दी। आल्हा गायक फौजदार सिंह ने भी खूब तालियां बटोरी। इस दौरान विधायक सुशील सिंह, पूर्व सांसद वीपी सरोज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, बीईओ विनोद मिश्रा, विजय प्रकाश यादव, शीला यादव, रजनीकांत राय, शरद पांडेय मुन्ना, प्रीतराज माथुर, डॉ. राकेश सिंह, पवन सिंह, अदित्यनारायण दुबे, जगदीश सिंह, संदीप सिंह, डॉ. जेपी दुबे, दीपक सिंह, अतुल रावत आदि की खास मौजूदगी रही।