शहर के आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप बुधवार को ड्राई हो गये। पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो से पंप तक ईंधन की आपूर्ति लंबित होने से यह समस्या हुई।
Varanasi News - वाराणसी में बुधवार को आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप सूख गए। पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो से पंप तक ईंधन की आपूर्ति लंबित होने के कारण यह समस्या हुई। इससे ग्राहकों को निराशा का सामना करना पड़ा। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि समन्वय की कमी से आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

वाराणसी। शहर के आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप बुधवार को ड्राई हो गये। पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो से पंप तक ईंधन की आपूर्ति लंबित होने से यह समस्या हुई। इससे इन पंपों पर आने वाले ग्राहकों को निराश होना पड़ा। मकबूल आलम रोड, हुकुलगंज, डीएलडब्ल्यू स्थित इंडियन ऑयल, अलईपुर स्थित भारत पेट्रोलियम, अलईपुर, शिवपुर तथा भदऊचुंगी स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पंप बुधवार शाम से ड्राई हो गये। भदऊ चुंगी स्थित भारत पेट्रोलियम का पंप मंगलवार से बुधवार सुबह 11 बजे तक ड्राई था। टैंकर आने के बाद आपूर्ति शुरू हुई। पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों की मानें तो मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण आपूर्ति नहीं हो सकी।
गुरुवार दोपहर तक सभी पेट्रोल पंप सुचारु हो जाएंगे। वाराणसी पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि डिपो और पेट्रोलियम कंपनियों के सेल्स विंग के बीच समन्वय न होने से ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। आमलोगों के हित में आपूर्ति सुचारु रखने की जरूरत है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


