ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीपेट्रो मूल्य वृद्धि विरोध : कांग्रेस का भारत बंद आज, व्यापारियों से मांगा समर्थन

पेट्रो मूल्य वृद्धि विरोध : कांग्रेस का भारत बंद आज, व्यापारियों से मांगा समर्थन

महंगाई के मुद्दे पर सोमवार को आयोजित भारत बंद को बनारस में सफल बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने वार्डों से जुलूस के...

पेट्रो मूल्य वृद्धि विरोध : कांग्रेस का भारत बंद आज, व्यापारियों से मांगा समर्थन
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSun, 09 Sep 2018 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

महंगाई के मुद्दे पर सोमवार को आयोजित भारत बंद को बनारस में सफल बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने वार्डों से जुलूस के रूप में दोपहर 12 बजे मैदागिन पहुंचेंगे। वहां से सभी बुलानाला, चौक, बांसफाटक, गौदौलिया, नई सड़क होते हुए लहुराबीर स्थित आजाद पार्क आयेंगे। यहां पर सभा होगी।

बंद की तैयारियों के संदर्भ में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने रविवार को मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने इलाके के व्यापारियों से सम्पर्क करें और उनसे बंद में शामिल होने का अनुरोध करें। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मूल्य में लगातार वृद्धि से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि बंद शांतिपूर्ण होना चाहिए। शांतिपूर्ण भारत बंद ही गांधीवादी विरोध का एक मात्र तरीका है।

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर अध्यक्ष सीताराम केसरी, पूर्व सासंद डॉ. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय, विजय शंकर पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, शालिनी यादव, मणिंद्र मिश्र, शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र कपूर, दुर्गा गुप्ता, पूनम कुंडू, हर्षवर्धन, राजेश्वर प्रटेल, राघवेंद्र चौबे, ओम शुक्ला, हरीश मिश्रा, विकास, मंगलेश सिंह आदि शामिल थे।

कांग्रेस ने निकाला साइकिल मार्च

बंद के समर्थन में युवा कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन, कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं का साइकिल मार्च रविवार को मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से निकला। मार्च को राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस का झंड़ा दिखाकर रवाना किया। साइकिल मार्च लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन,चौक, गौदोलिया होते हुए लहुराबीर पहुंचा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें