पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान का करेंगे प्रयास: निदेशक
Varanasi News - वाराणसी में आयोजित पेंशन प्रकोष्ठ के महाधिवेशन में पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक शिशिर कुमार ने पेंशनर्स की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मांग पत्र को एमडी तक पहुंचाया जाएगा और सुधारों के साथ बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करने की कोशिश की जाएगी।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पेंशनर्स की हर समस्याओं को हम अपनी मानकर उसका समाधान कराएंगे। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे। उक्त बातें रविवार को पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक (कमर्शियल) शिशिर कुमार ने कही।वह महमूरगंज स्थित शगुन लॉन में आयोजित राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन पेंशन प्रकोष्ठ के बारहवें महाधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने पेंशनर्स को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके मांग पत्र को एमडी तक न सिर्फ पहुंचाया जाएगा। बल्कि विचार विमर्श कर उसका लाभ भी दिलाने की कोशिश की जाएगी।पेंशन प्रकोष्ठ के संरक्षक शिव लखन राम गुप्ता और आरके पाण्डेय ने सरकार और प्रबन्धन से पूर्वांचल तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड समेत ऊर्जा क्षेत्र के किसी भी निगम के निजीकरण के निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।
उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान व्यवस्था में कुछ सुधारों के साथ विभाग के घाटे को कम करते हुए बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान की जा सकती है।संगठन के केन्द्रीय उप महासचिव दीपक गुप्ता ने कहा कि सेवानिवृत्त और कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों तथा जूनियर इंजीनियरों को मिलने वाली एलएमवी-10 की सुविधा यथावत रखी जानी चाहिए। इसमें किसी तरह की छेड़-छाड़ नहीं होनी चाहिए। कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की जाए।पेंशन प्रकोष्ठ के महासचिव अवधेश मिश्र ने 26 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया। पेंशन प्रकोष्ठ के अंचल महासचिव ने प्रतिवेदन, वित्त सचिव ने वित्त रिपोर्ट व लेखानिरिक्षक ने लेखा निरीक्षण आख्या प्रस्तुत की। अध्यक्षता इन्द्रपाल सिंह और संचालन महासचिव अवधेश मिश्र ने किया।इस अवसर पर अभियंता संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय सिंह, आरबी सिंह, ओपी सिंह, एसडी मिश्रा, एके श्रीवास्तव, राजकुमार, एनपी सिंह, राजेश्वर पाण्डेय, माया शंकर तिवारी, शशि किरण मौर्य, अरुण सिंह, लेखासंघ, पुष्कर उपाध्याय, सर्वेश कुमार, सतीश बिन्द, लाल ब्रत, मनीष राय, वेद प्रकाश तिवारी आदि थे।इंद्र प्रताप अध्यक्ष और अवधेश बने महासचिवमहाअधिवेशन में अंचल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शिव लखन राम गुप्ता और आरके पाण्डेय संरक्षक चुने गए। इंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, वीडी यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एसडी सिंह उपाध्यक्ष, अवधेश मिश्र महासचिव, राजेन्द्र सिंह प्रचार सचिव, सुदामा तिवारी वित्त सचिव, झूरी राम पाल सह प्रचार सचिव, अनिल कुमार सिंह लेखा निरीक्षक के पद पर निर्विरोध चुने गये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


