Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsPassenger Anger Grows Over Indigo Airlines Flight Cancellations and Price Hikes
हैदराबाद का 35 और मुंबई का किराया 20 हजार हुआ

हैदराबाद का 35 और मुंबई का किराया 20 हजार हुआ

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के निरस्त होने और देरी से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है। महंगे किराए और कर्मचारियों की मदद न मिलने से परेशान यात्रियों ने अपनी गुस्सा जाहिर किया। विमान मंत्रालय ने एयरलाइंस को मनमाना किराया न वसूलने की सलाह दी है।

Dec 09, 2025 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, हिटी। इंडिगो एयरलाइंस के विमान निरस्त होने और अन्य विमानों के देरी से एयरलाइंस कम्पनियां मनमाना किराया वसूल रही है। इसको लेकर यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि फ्लेक्सी सुविधा के नाम पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाया जा रहा है, जबकि मंत्रालय की ओर से तय किए गए किराए के अनुरूप उड़ानें सस्ती होनी चाहिए थीं। मंगलवार के लिए स्पाइस जेट के विमान में वाराणसी से हैदराबाद का किराया 35 हजार, वाराणसी-बेंगलुरु 20 हजार, इंडिगो विमान में वाराणसी-चेन्नई का 21 हजार औऱ मुम्बई जाने के लिए 16 हजार से 20 हजार रुपये तक टिकट मिल रहा था। विमान किराए में बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब ढीली हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि विमान मंत्रालय की ओऱ से यात्रा का किराया निर्धारित किया गया है। इसमें 500 किलोमीटर हवाई सफर के लिये 7500 रुपये और 1500 किलोमीटर हवाई सफर के लिए 18000 रुपये है। बावजूद एयरलाइंस कम्पनियां फ्लेक्सी के नाम से आर्थिक चपत लगा रही है। यात्री महंगे दामों पर टिकट खरीदने को विवश भी हैं। निरस्तीकरण की सूचना यात्रियों को पहले दी जाएः निदेशक एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि हवाईअड्डे पर यात्रियों को होने वाले परेशानी औऱ एयरलाइंस की मनमानी को लेकर विमान निदेशालय ने एडवाइजरी जारी किया है। जिसमें सख्त हिदायत दी गई है कि एयरलाइंस किसी भी रूप में यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकता। उड्डयन मंत्रालय एयरलाइंस के हर प्रतिक्रिया पर निगरानी कर रहा है। विमान निरस्त होने की सूचना एयरलाइंस कम्पनियों की ओर से समय के पहले यात्रियों को दी जाए, ताकि यात्री परेशान न होने पाए। यात्रियों में दिखा गम और गुस्सा वाराणसी/बाबतपुर, हिटी। इंडिगो एयरलाइंस की आधा दर्जन उड़ानों के रद्द होने से लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को यात्रियों में गम और गुस्सा दोनों देखने को मिला। विमान रद्द होने की देर से सूचना और कर्मचारियों द्वारा सहयोग न मिलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। यात्रियों का कहना है कि इंडिगो दोहरा दर्द दे रही है। एक ओर विमान रद्द होने की सूचना देर से दी जा रही है, दूसरी ओर एयरलाइंस कर्मचारियों से कोई सहायता नहीं मिल रही। वहीं, उड़ानों की देरी के कारण सामान मिलने में भी परेशानी हो रही है। पिछले पांच दिनों से इंडिगो की उड़ान सेवाएं बाधित हैं। रविवार को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को फिर छह उड़ानें रद्द होने से हवाई सफर करने वालों की मुश्किलें बढ़ गईं। एयरलाइंस की ओर से कोई स्पष्ट एडवाइजरी जारी नहीं होने के कारण यात्रियों को भटकना पड़ा। टिकट काउंटर पर पहुंचे यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और कई बार कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। कुछ कर्मचारी मदद करने के बजाय टाल-मटोल करते दिखे। टर्मिनल भवन में यात्री अपने लगेज के साथ उड़ान का इंतजार करते हुए इधर-उधर भटकते नजर आए।