ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीविश्वनाथ धाम में बालकांड का पारायण

विश्वनाथ धाम में बालकांड का पारायण

काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे रामचरितमानस नवाह्न पारायण के दूसरे दिन बालकांड का पाठ किया गया। सरस्वती फाटक द्वार के समक्ष मानस पाठ पं. रामकुमार...

विश्वनाथ धाम में बालकांड का पारायण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,वाराणसीTue, 01 Nov 2022 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे रामचरितमानस नवाह्न पारायण के दूसरे दिन बालकांड का पाठ किया गया। सरस्वती फाटक द्वार के समक्ष मानस पाठ पं. रामकुमार कपूरिया के व्यासत्व में हो रहा है। सोमवार को 111 भूदेवों ने राम दरबार का पूजन किया। पाठ विश्राम के बाद संस्था के मनमोहन बेरीवाल और कौशल शर्मा ने प्रभु राम व सीता की आरती उतारी। पाठ के दौरान भक्त भूदेवों को फल, आसनी, अंगवस्त्रम, दक्षिणा दान करते रहे। पारायण का संयोजन विश्वनाथ पोद्दार, देवकी कपूर, सुरेश तुलस्यान, कैलाश राठी, प्रकाश जालान कर रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े