ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीपरशुराम जयंती: शोभायात्रा निकाल किया पूजन, बटुकों ने उतारी आरती

परशुराम जयंती: शोभायात्रा निकाल किया पूजन, बटुकों ने उतारी आरती

भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। भक्तों ने गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली और गोष्ठी कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जयंती पर सरकार से पूर्व...

परशुराम जयंती: शोभायात्रा निकाल किया पूजन, बटुकों ने उतारी आरती
वाराणसी। निज संवाददाताWed, 18 Apr 2018 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। भक्तों ने गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली और गोष्ठी कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जयंती पर सरकार से पूर्व की तरह सार्वजनिक अवकाश की मांग की। 

राष्ट्रीय ब्राह्मण विकास समिति के बैनर तले अन्य ब्राह्मण संस्थाओं के सहयोग से रथयात्रा चौराहे से धर्मसंघ मंडल स्थित भगवान परशुराम मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। जहां पर बटुकों ने आरती की। वक्ताओं उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान परशुराम ब्राह्मण के स्वाभिमान के प्रतीक बताया। शोभायात्रा में प्रो. हरि प्रसाद अधिकरी, सचिन मिश्र, धर्मेंद्र त्रिपाठी, रवींद्र मिश्रा, सतीशचंद्र मिश्र, राधेमोहन त्रिपाठी, जगजीतनराम पाण्डेय, विजय त्रिपाठी, मुकेश पाठक, प्रिया मिश्रा, अनुपम, नवीन आदि शामिल रहे। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से लोहता में पूजन अर्चन कर परशुराम की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने भगवान परशुराम का न्याय एवं समानता की स्थापना में हमेशा अग्रणी योगदान रहा। प्रदेश सरकार से परशुराम जयंती पर दोबारा अवकाश लागू करने की मांग की। इसमें सुनील मिश्र, शिवशंकर दुबे, विंध्याचल तिवारी, संजय द्विवेदी आदि रहे। राजगुरु सेवा संस्थान की ओर से वरुणा पुल स्थित होटल रिगार्ड में गोष्ठी हुई और भण्डारा हुआ। इस मौके पर विनोद कुमार दुबे, रामनरायण पाण्डेय, एनडी पाठक, मेवालाल, डॉ. विजेंद्र दुबे आदि रहे। लहुराबीर स्थित गंगा सभागार में जन कल्याण परिषद के सदस्यों ने परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद काव्य गोष्ठी हुई। इसमें गंगा सहाय पाण्डेय, पं. भोलानाथ त्रिपाठी, डीएन तिवारी आदि रहे। सनातनी समाज के सदस्यों ने मैदागिन में परशुराम की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें