ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीसिने तारिकाओं ने बाबा विश्वनाथ और अन्नपूर्णा का किया पूजन

सिने तारिकाओं ने बाबा विश्वनाथ और अन्नपूर्णा का किया पूजन

सिने तारिका पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लो ने सोमवार को काशी विश्वनाथ और माता अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन किया। बीते दौर की सुपर स्टार ये दोनों ही अभिनेत्रियां इन दिनों निजी यात्रा पर बनारस आई हुई...

सिने तारिकाओं ने बाबा विश्वनाथ और अन्नपूर्णा का किया पूजन
वाराणसी। हिन्दुस्तान संवादMon, 18 Dec 2017 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सिने तारिका पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लो ने सोमवार को काशी विश्वनाथ और माता अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन किया। बीते दौर की सुपर स्टार ये दोनों ही अभिनेत्रियां इन दिनों निजी यात्रा पर बनारस आई हुई हैं। 

बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लो पूर्वाह्न करीब दस बजे ज्ञानवापी पहुंचीं। दोनों ने शोडषोपचार विधि से पूजन करने के बाद बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। दोनों अभिनेत्रियों ने मंदिर परिसर स्थित अन्य देव विग्रहों का भी श्रद्धा के साथ पूजन किया। अभिनेत्रियों ने करीब 25 मिनट विश्वनाथ मंदिर में व्यतीत किए। बाबा का स्वर्ण शिखर इनके लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान पूनम ढिल्लो की जबान पर बरबस अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का जिक्र भी आ गया। उन्होंने पद्मिनी कोल्हापुरे से अंग्रेजी में इस बाबत चर्चा की। 

यहां से दोनों अभिनेत्रियां माता अन्नपूर्णा के दरबार पहुंचीं। माता अन्नपूर्णा के साथ ही पद्मिनी और पूनम ने श्रीराम दरबार में प्रतिष्ठित देवविग्रहों का भी दर्शन किया। मूंछवाले भगवान शंकर के विग्रह का दर्शन दोनों ही अभिनेत्रियों के लिए नया अनुभव रहा। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने अन्नपूर्णा मंदिर के उप महंत शंकर पुरी से मुलाबात की। उप महंत ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप मां के दरबार का मुख्य प्रसाद धान की बाली और साड़ियां प्रदान की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें