Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsOutdated Staff Information on Purvanchal Discom Website Causes Confusion
पूर्वांचल डिस्कॉम की वेबसाइट पर ‘पुरनिए’ अब तक काबिज

पूर्वांचल डिस्कॉम की वेबसाइट पर ‘पुरनिए’ अब तक काबिज

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में पूर्वांचल डिस्कॉम की वेबसाइट पर अधिकारियों के नाम अपडेट नहीं किए गए हैं। रिटायर और ट्रांसफर हुए अधिकारियों के नाम अब भी वेबसाइट पर मौजूद हैं, जिससे लोगों में भ्रम उत्पन्न हो रहा है। यह स्थिति नए अधिकारियों की जानकारी को भी प्रभावित कर रही है।

Dec 08, 2025 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम की वेबसाइट अपडेट नहीं की जा रही है। यही वजह है कि रिटायर अधीक्षण अभियंता और ट्रांसफर हो चुके अधिकारियों के नाम नहीं हटाए गए हैं। नए अधिकारियों की जानकारी अपडेट करने में पुराने नाम हटाना भूल गए। इससे भ्रम पैदा हो रहा है। नगरीय विद्युत वितरण मंडल-प्रथम के अधीक्षण अभियंता प्रमोद गोगानिया ने लगभग दो महीने पहले वीआरएस ले लिया लेकिन वेबसाइट पर उनका नाम यथावत है। वहीं, वाराणसी जोन द्वितीय के मुख्य अभियंता मुकेश गर्ग का तीन महीने पहले अन्य डिस्काम में तबादला हो गया लेकिन वेबसाइट पर वह अभी भी यहां के मुख्य अभियंता हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि, वर्तमान में इनकी जगह अनिल वर्मा जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी तरह वितरण खंड-प्रथम (भेलूपुर) के अधिशासी अभियंता विनोद चौधरी हैं लेकिन वेबसाइट पर आशीष कुमार का नाम दर्ज हैं। वितरण खंड-द्वितीय (चौकाघाट) के कुमार सौरभ अधिशासी अभियंता हैं। वेबसाइट पर नवीन प्रजापति बतौर एक्सईएन हैं। जबकि वह अब वितरण खंड-तृतीय (मछोदरी) के एक्सईएन हैं। वितरण खंड-चतुर्थ (चेतमणि) के एक्सईएन रहे पीडी पांडेय का तीन पहले जौनपुर तबादला हो गया। उनके साथ पर सौरभ कुमार पांडेय हैं लेकिन वेबसाइट पर बदलाव नहीं किया गया है। इसी तरह वितरण खंड-सप्तम (मढ़ौली) के एक्सईएन कुलदीप सिंह है लेकिन वहां आशीष कुमार सिंह लिखा है। उधर, नगरीय विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय के एसई अनिल वर्मा की तैनाती बरकरार है। जबकि वह जोन द्वितीय के मुख्य अभियंता हैं। इनके जगह पर वर्तमान में सचिन कुमार एसई की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।