सिटी स्पोर्ट्स: टी-20: रामप्रवेश ने 35 गेंदों पर ठोका शतक

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में परिचालन और सिग्नल विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया। परिचालन विभाग ने पहले मैच में विद्युत विभाग को हराया, जबकि सिग्नल विभाग ने कार्मिक विभाग को हराकर दूसरा मैच जीता। रामप्रवेश यादव और अनुराग मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

सिटी स्पोर्ट्स: टी-20: रामप्रवेश ने 35 गेंदों पर ठोका शतक

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को परिचालन और सिग्नल विभाग ने बाजी मारी। पहले मैच में विद्युत (सामान्य) ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन बनाए। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन विभाग ने रामप्रवेश यादव के 35 बाल पर 13 चौके और आठ छक्के की मदद से शानदार 108 रनों की बदौलत 9.3 ओवर में 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। रामप्रवेश को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र बैस ने दिया। दूसरे मैच में सिगनल विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 179 रन बनाए।

जवाब में उतरी कार्मिक विभाग की पूरी टीम 13.4 ओपन में 75 रन पर आउट हो गई। सिग्नल विभाग ने 104 रन से मैच जीता। 40 बाल पर 102 रन की इनिंग खेलने वाले सिग्नल विभाग के अनुराग मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक और मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेंद्र पाल ने दिया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।