हॉकी : विवेक एकेडमी की टीम 4-1 से जीती

Feb 28, 2026 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में ओलंपियन विवेक सिंह एकेडमी द्वारा आयोजित 7-ए-साइड जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले मैच में विवेक एकेडमी ने कोरौता हॉकी एकेडमी को 4-1 से हराया। दूसरे मैच में गंगापुर एकेडमी ने सिगरा स्टेडियम को 4-2 से हराया। विवेक एकेडमी हरहुआ ने कैंट स्टार को 4-0 से हराया।

हॉकी : विवेक एकेडमी की टीम 4-1 से जीती

वाराणसी। ओलंपियन विवेक सिंह एकेडमी ओर से श़ुक्रवार को शिवपुर मिनी स्टेडियम में 7-ए-साइड जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें विवेक एकेडमी ने कोरौता हॉकी एकेडमी को 4-1 से हराया। करौता एकेडमी के फॉवर्ड खिलाड़ी रवि ने मैच के 9वें मिनट में टीम की ओर पहला गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ के 33वें मिनट में विवेक एकेडमी के विजय और 35वें मिनट में मनीष ने गोल किया। मैच समाप्त होने से सात मिनट पहले मयंक यादव ने लगातार दो गोल कर विवेक एकेडमी को 4-1 से जीत दिला दी। दूसरे मैच में गंगापुर एकेडमी की टीम ने सिगरा स्टेडियम टीम को 4-2 से हरा दिया।

तीसरे मैच में विवेक एकेडमी हरहुआ की टीम ने कैंट स्टार को 4-0 से हरा दिया। अंतिम मैच में यूपी कॉलेज ने अमरा की टीम को 4-2 से हरा दिया। इसमें इससे पूर्व मुख्य अतिथि ओलंपियन राहुल सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल शुरू कराया। इस मौके पर गौरीशंकर सिंह, सतनाम वत्स, सुधीर आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।