स्वच्छता : डीरेका के जीएम समेत अधिकारियों ने की सफाई
डीरेका में गांधी जयंती राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। डीरेका अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। सूर्य सरोवर परिसर में महाप्रबंधक विजय...
डीरेका में गांधी जयंती राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। डीरेका अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। सूर्य सरोवर परिसर में महाप्रबंधक विजय प्रकाश पाठक समेत अन्य अधिकारियों ने भी श्रमदान किया। इसके पहले महाप्रबंधक ने डीरेका कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। स्काउट-गाइड ने डीरेका इंटर कॉलेज में सर्व धर्म प्रार्थना सभा की और स्वच्छता रैली निकाली।
सूर्य सरोवर के अलावा डीरेका कार्यशाला, उपनगर और अधिकारी क्लब में भी सफाई अभियान चला। इसमें मुख्य गुणता आश्वासन प्रबंधक वाईबी शहारे, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/सामग्री संजय कटियार, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर एके सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक आरआर प्रसाद सहित विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सविच वीडी दुबे, रेलवे सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा संगठन तथा स्काउट्स-गाइड्स व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।