ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीविश्व मंगल की कामना से उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

विश्व मंगल की कामना से उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

सजग भारत संस्था की ओर से राजघाट पर नव संवत्सर का अभिनंदन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, आम लोगों, बटुकों ने उदीयमान भास्कर को अर्घ्य...

विश्व मंगल की कामना से उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 23 Mar 2023 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। सजग भारत संस्था की ओर से राजघाट पर नव संवत्सर का अभिनंदन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, आम लोगों, बटुकों ने उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देकर विश्व मानव के कल्याण की कामना की। भारतीय नव वर्ष के स्वागत में शंखध्वनि और डमरुओं के निनाद के बीच राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। संस्था के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि इस संवत्सर के अधिपति बुध और मंत्री शुक्र की प्रीति के लिए बटुकों ने मंत्रोच्चार किया। कार्यक्रम में मंजीत त्रिपाठी, प्रणय पाण्डेय, यतीन्द्र चतुर्वेदी, सोनू रावल, संजय राय, अनुराग पाण्डेय, रवींद्र राय, डा. वीणा सहाय, अर्पित सीधोरे, प्रिंस कुमार, डॉ. एके सिंह, अरविन्द सिंह, शिवा तिवारी, विशाल कुमार, अमन, डॉ. यूएन राय आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें