काशी स्टेशन के विकास और अप्रोच रोड चौड़ी करने की बाधा दूर

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - काशी रेलवे स्टेशन के विकास (रीडेवलपमेंट) और गंगा पर प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज के लिए बनने वाली अप्रोच रोड को चौड़ा करने में आ रही बाधा दूर हो गई है।

काशी स्टेशन के विकास और अप्रोच रोड चौड़ी करने की बाधा दूर

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी रेलवे स्टेशन के विकास (रीडेवलपमेंट) और गंगा पर प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज के लिए बनने वाली अप्रोच रोड को चौड़ा करने में आ रही बाधा दूर हो गई है। मंगलवार देर रात रेलवे की जमीन पर बनी अजगैब शहीद मजिस्द, मजार और मंदिर टूटने के साथ ही आधा एकड़ (0.5 एकड़) भूमि खाली करा ली गई। अब विकास कार्यों में और तेजी आएगी। उधर, ध्वस्तीकरण के बाद मलवा भी करीब-करीब हटा दिया गया है।किला कोहना क्षेत्र में बनी मस्जिद की कमेटी को उत्तर रेलवे प्रशासन ने पहले कई बार नोटिस दिया, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटा। इस बीच, कुछ लोग हाईकोर्ट चले गए।

कोर्ट से भी पिछले महीने रेलवे के पक्ष में फैसला आया। इसके बाद रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस ने मस्जिद पक्ष से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। फिर भी कब्जा बरकरार रहा। आखिरकार मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई में अजगैब शहीद मस्जिद और हनुमानजी का मंदिर ध्वस्त कर दिए गए। मंदिर में लगी हनुमानजी की प्रतिमा अभियान से कुछ समय पहले ही दूसरे मंदिर में प्रतिष्ठित की जा चुकी है।सिग्नेचर ब्रिज की डिजाइन मंजूरी को भेजी गईबता दें कि उत्तर रेलवे की तकरीबन 47.26 एकड़ जमीन पर काशी स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का विकास, गंगा पर प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज की अप्रोच रोड को चौड़ी करने समेत कई अन्य कार्य होने हैं। फिलहाल काशी स्टेशन पर 350 करोड़ की लागत से मेजर अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें दोनों तरफ तीन मंजिला बिल्डिंग निर्माणाधीन है। गंगा पर बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज के लिए पड़ाव छोर पर मृदा परीक्षण भी किया जा रहा है। ब्रिज की डिजाइन तैयार हो चुकी है। अब इसे स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।दो सौ वर्ष पुरानी थी मस्जिदढाई कंगूरा मस्जिद के इमाम मौलाना नसीम बसीरी ने दावा किया कि अजगैब शहीद मस्जिद करीब दौ सौ वर्ष पुरानी है। हम लोग बचपन से यह मस्जिद देख रहे हैं। मस्जिद की दीवारों पार कुरआन-ए-पाक की आयतें लिखी थीं। उन्होंने बताया कि हमारे बचपन में इस मस्जिद का ढांचा कुछ अलग था, लेकिन समय के साथ यह भी बदल गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।