टीबी मरीजों को वितरित किया पोषण पोटली

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के चेतगंज स्थित अनुराग मातृ सदन में गुरुवार को टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. स्वर्णलता सिंह ने 150 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। यह कार्यक्रम हर महीने की 15 तारीख को आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण भी शामिल है।

टीबी मरीजों को वितरित किया पोषण पोटली

वाराणसी। चेतगंज स्थित अनुराग मातृ सदन में गुरुवार को टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की डायरेक्टर एवं महिला अस्पताल की पूर्व एसआईसी डॉ. स्वर्णलता सिंह ने करीब 150 मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया। कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार प्रत्येक माह की 15 तारीख को टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया जाता है। इसके साथ ही मरीजों की नियमित जांच, दवा वितरण तथा स्वास्थ्य परामर्श का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान ध्रुव नारायण सिंह, परख सिंह, रामा उदल, सुमन यादव, शशि गुप्ता मौजूद थीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।