एनएसयूआई ने की वरुणा की सफाई
वाराणसी में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने वरुणा नदी की सफाई की। कांग्रेस नेताओं ने रविवार को संविधान संवाद रैली में वरुणा की खराब स्थिति पर चिंता जताई थी। एनएसयूआई के सदस्य निरंतर सफाई अभियान चलाने का संकल्प ले रहे हैं, क्योंकि यह नदी वाराणसी की सांस्कृतिक पहचान है।

वाराणसी। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वरुणा नदी की सफाई की। रविवार को आयोजित संविधान संवाद रैली के दौरान वरुणा की दुर्दशा पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी पीड़ा जताई थी। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर एनएसयूआई के सदस्य सोमवार को वरुणा की सफाई के लिए एकजुट हुए। कहा कि मां गंगा और वरुणा की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नदी की दुर्दशा सभी के सामने है। वरुणा में ड्रोन से दवा छिड़काव की घोषणा का भी अता-पता नहीं है। सदस्यों ने कहा कि वह वरुणा की सफाई का कार्य निरंतर जारी रखेंगे, क्योंकि यह नदी वाराणसी की सांस्कृतिक पहचान है।
अभियान में उपाध्यक्ष संदीप पाल, जिलाध्यक्ष शशांक शेखर, आशु पांडेय, जतिन पटेल, सुमित सिंह, विनोद यादव, आशु गौतम की खास मौजूदगी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


