Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsNotorious Criminal Vijay Singh Arrested with Stolen Bike and Weapons in Varanasi
असलहे संग दबोचा गया कुख्यात

असलहे संग दबोचा गया कुख्यात

संक्षेप:

Varanasi News - सारनाथ पुलिस ने कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक और असलहे बरामद हुए। विजय पर हत्या, लूट, और मादक पदार्थों की तस्करी समेत 22 मुकदमे हैं। वह पूर्व में कई बड़े अपराधों में शामिल रहा है, जिसमें चर्चित चिकित्सक हत्याकांड भी शामिल है।

Dec 16, 2025 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सारनाथ पुलिस ने मंगलवार तड़के सिंहपुर अंडरपास के निकट से चोरी की बाइक और असलहे के साथ कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ अजय सिंह उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया। उस पर हत्या, लूट, मारपीट, बलवा, मादक पदार्थों की तस्करी समेत कुल 22 मुकदमे हैं। एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपी फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के पूरइन (छीनी) का रहने वाला है। उसके पास से बरामद बाइक चोरी की है। रामनगर थाने में उसी बाइक की चोरी में डेढ़ माह पहले ही केस दर्ज हुआ है। पूछताछ में बताया कि वह मुगलसराय से वाराणसी आ रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आशंका है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। हालांकि पुलिस इस बाबत उससे कुछ नहीं उगलवा सकी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसीपी के अलावा थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, उप निरक्षक, अनिल कुमार, अजय कुमार, राम बहादुर साहनी आदि थे। चर्चित चिकित्सक हत्याकांड में शूटर था अजय अजय उर्फ विजय ने बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। पांडेयपुर में 13 सितंबर 2007 को सरकारी चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इसमें वह शूटर था। साल 2012 में गाजीपुर के सैदपुर में सराफा कारोबारी भाइयों को गोली मारकर लाखों की लूट में वह शामिल था। 2 मई 2022 को लखनऊ में प्रापर्टी डीलर और टीटीई विजय शंकर सिंह को शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गोली मारने जैसी घटना में नामजद था। वाराणसी में कैंट और सारनाथ थाने में 21, गाजीपुर के सैदपुर में एक मुकदमा दर्ज है। वह फतेहपुर का रहने वाला है लेकिन वाराणसी के शातिर अपराधियों के साथ वारदातें करता रहा है।