पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पूर्व-मध्य एशिया में युद्ध संकट के चलते देश में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत से इनकार किया है।
Varanasi News - वाराणसी में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पूर्व-मध्य एशिया में युद्ध संकट के बावजूद भारत में डीजल, पेट्रोल या रसोई गैस की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार ने जनता के हितों का ध्यान रखा है और आगामी दिनों में पेट्रो पदार्थों के मूल्य वृद्धि की संभावना नहीं है।

वाराणसी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पूर्व-मध्य एशिया में युद्ध संकट के चलते देश में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत से इनकार किया है। उन्होंने सोमवार को वाराणसी में कहा कि देश में कहीं भी डीजल, पेट्रोल या रसोई गैस की कमी नहीं है। 80 दिनों के अमेरिका-ईरान तनाव के बावजूद केन्द्र सरकार ने केवल जनता के हितों का ध्यान रखा। सोमवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान कुछ दिनों तक दूसरा बड़ा युद्ध चल रहा था। इससे हमारे सामने कई नई समस्या आई हैं। इसके बावजूद भारत में कच्चे तेल या सीएनजी गैस की कमी नहीं होने दिया गया।
इन दरम्यान हमने पेट्रो पदार्थों के केवल मूल्य बढ़ाए ही नहीं बल्कि कम भी किए हैं। इस वजह से पेट्रोलियम कम्पनियों को प्रतिदिन 1000 करोड़ का घाटा भी हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने संकेत दिया कि आगामी दिनों में पेट्रो पदार्थों में मूल्य वृद्धि अभी नहीं होगी। उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री की अपील में आमजन भी प्रतिभागी बन कर ऊर्जा बचाएं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


